योगासन में रहा हरियाणा का दबदबा

राष्ट्रीय खेलः 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। जीएमसी एथेलिक स्टेडियम, बम्बोलिम गोवा में 5 नवम्बर से शुरू हुई योगासन खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। योगासन में हरियाणा के कुल 14 खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किये। अधिकृत प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि हरियाणा के योगासन खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किये। अभिषेक ने ट्.......

राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

पदक तालिका में पहली बार पहुंचा चार पर खेलपथ संवाद पणजी। गोवा राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश ने न केवल पदकों का सैकड़ा लगाया बल्कि इन खेलों में झारखंड में जीते 103 पदकों को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान बना डाला। सबसे बड़ी और दिलचस्प बात उसका पदक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज होना है। मध्य प्रदेश ने अब तक 107 पदक अपनी झोली में डाल लिए हैं। गोवा में खेले जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश ने कयाकिंग कैनोइंग, स्लाल.......

हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने कबड्डी में जीता सोना

खिताबी मुकाबले में हरियाणा को नौ अंकों के अंतर से हराया खेलपथ संवाद पणजी। गोवा राष्ट्रीय खेलों का महिला कबड्डी खिताब हिमाचल प्रदेश की बेटियों के नाम रहा। फाइनल में हिमाचल की बेटियों ने हरियाणा टीम को नौ अंकों के अंतर से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में स्कोर 32-23 रहा। पहले हाफ में हिमाचल और हरियाणा के 12-12 अंक थे। लेकिन जैसे ही दूसरा हाफ शुरू हुआ हिमाचल ने बढ़त बढ़ानी शुरू कर दी और फिर हरियाणा को हराकर ही दम लिया। सिरमौर की बेटी पुष्.......

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

राष्ट्रीय खेलों में पदकों की संख्या 22 पहुंचाई खेलपथ संवाद देहरादून। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक तीन स्वर्ण सहित कुल 22 पदक जीते हैं। महाराष्ट्र फिलहाल 70 स्वर्ण, 64 रजत और 69 कांस्य समेत 203 पदकों के साथ राष्ट्रीय खेल 2023 मेडल सूची में शीर्ष पर है।   गुजरात में आयोजित हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने कुल 18 पदक जी.......

राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र का जलवा कायम

महाराष्ट्र 199 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर खेलपथ संवाद पणजी। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र का जलवा पहले दिन से ही देखने को मिल रहा है। इन खेलों की मेडल सूची में महाराष्ट्र न केवल शीर्ष पर है बल्कि सोमवार तक उसने 199 पदक जीत लिए। राष्‍ट्रीय खेलों में सोमवार को मेजबान गोवा के शुभम देबनाथ ने ट्रेडिशनल योगासन में स्‍वर्ण पदक जीता। ये राज्‍य का 12वां स्‍वर्ण पदक है। इस पदक के साथ ही उत्तर प्.......

सुजीत ने सर्विसेज के पहलवान को पराजित कर जीता स्वर्ण

हरियाणा के इस पहलवान को विरासत में मिली है कुश्ती खेलपथ संवाद चरखी दादरी। गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के पहलवान सुजीत कलकल ने सर्विसेज के पहलवान को एकतरफा ढंग से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सुजीत को कुश्ती विरासत में मिली है। उसके पिता दयानंद कलकल भी अच्छे पहलवान रहे। सुजीत का अगला लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक खेलना और देश के लिए पदक जीतना है। इमलोटा निवासी युवा पहलवान सुजीत की उपलब्धियों में एक स्वर्ण पदक और .......

कलाई में चोट फिर भी पूर्णिमा ने जीता स्वर्ण पदक

यूपी की भारोत्तोलक बेटी ने नेशनल गेम्स में किया कमाल खेलपथ संवाद पणजी। पदक जीतने का जुनून किसी भी खिलाड़ी को दर्द से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। ऐसी ही एक कहानी है गोवा में जारी 37वें राष्ट्रीय खेलों में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग ले रहीं उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडेय की है, जिन्होंने 87+ किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना डाला। पूर्णिमा पांडेय ने रविवार को यहां कम्पाल गेम्स व.......

यूपी का राष्ट्रीय खेलों की वुशू स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

दो स्वर्ण, सात रजत समेत 14 पदक जीते खेलपथ संवाद लखनऊ। गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश 10 स्वर्ण सहित कुल 49 पदक जीतकर मेडल सूची में बेशक दसवें स्थान पर हो लेकिन प्रदेश के वुशू खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, सात रजत समेत 14 पदक जीतकर अपना कौशल दिखाया। उत्तर प्रदेश अबकी बार सौ के पार लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय खेलों में उतरा है।  उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार मिश्रा और छवि ने गोवा में आयोजित 37 राष्ट्रीय खेलों में ची.......

गुजरात के सुनील जोलिया जिनाभाई का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

3000 मीटर स्टीपलचेज़ में जीता स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद पणजी। गुजरात के सुनील जोलिया जिना भाई ने तीन हजार मीटर स्‍टीपल चेज में राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्‍वर्ण पदक जीता। उन्‍होंने यह दूरी आठ मिनट 37 दशलमव एक पांच सेकेण्‍ड में पूरी की। गोवा में 37वें राष्‍ट्रीय खेलों में शनिवार को कबड्डी और खो-खो की स्‍पर्धाएं भी हुईं। महिलाओं की शॉट गन स्‍कीट में हरियाणा की संजना सूद ने स्‍वर्ण पदक जीता। इसके .......

उत्तर प्रदेश के खेल सचिव सुहास एलवाई का भावभीना स्वागत

चीन से गोल्ड मेडल जीतकर लखनऊ पहुंचा जांबाज शटलर खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खेल सचिव सुहास एल. यतिराज का चीन से गोल्ड मेडल जीतकर लखनऊ वापस लौटने पर सोमवार को भावभीना स्वागत किया गया। शटलर सुहास एलवाई ने पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। शटलर सुहास एलवाई ने इससे पहले टोक्यो पैरा ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।  सोमवार को पैरा एशियाई खेलों की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करके .......